शहर अंचल में होंगे विविध धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

भगवान गणेश का दर्शन करने गणेश मंदिर में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

धमतरी,19 सितंबर (हि.स.)। देवों में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश का 11 दिवसीय महोत्सव 19 सितंबर से शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। गणेश मंदिर में अखंड जलाभिषेक का समापन हुआ। सुबह से लेकर देर शाम तक भगवान गणेश का दर्शन पूजन करने लोगों की भीड़ लगी रही। घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के लिए कई लोग मूर्तियां ले जाते हुए दिखे। गणेश पंडालों में आकर्षक रोशनी की गई है।

गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की धूमधाम से स्थापना की गई। शहर के कुम्हारपारा में गणेश मूर्तियों को ले जाने का सिलसिला चलता रहा। लोग हाथ ठेला, साईकिल, मोटरसाइकिल सहित अन्य साधनों से मूर्ति ले गए। गणेश चतुर्थी को लेकर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। दुखों को हरने वाले भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने शहर के 40 वार्डों में गणेशोत्सव समितियों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। धमतरी के मकई चौक, बालक चौक, आमापारा वार्ड, कोष्टापारा वार्ड, ब्राह्मणपारा वार्ड, सोरिद वार्ड, रामबाग क्षेत्र, विंध्यवासिनी वार्ड, रामबाग क्षेत्र, दानी टोला सहित अन्य स्थानों पर गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। शहर सहित अंचल में गणेश स्थापना को लेकर उत्साह का माहौल है। पंडालों के अलावा लोगों ने अपने घरों में गणपति की स्थापना की है। गणेशोत्सव पर शहर समेत अंचल में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शहर समेत अंचल में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गणेशोत्सव के चलते

भगवान श्री गणेश के अखंड जलाभिषेक का हुआ समापन

मंगल कामना को लेकर लोगों ने किया जल अर्पित

मंगल कामना को लेकर मन मंदिर चौक स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश का 18 सितंबर से 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक किया जा रहा था। जिसका समापन 19 सितंबर सुबह छह बजे हुआ। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से भगवान श्री गणेश को जल अर्पित कर मंगल कामना की। अखंड जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में हवन पूजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

Updated On 20 Sep 2023 12:05 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story