मुंबई, 19 सितंबर (हि.स.)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के मशहूर लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र में आज से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुवात हो गई है। आज ही मुंबई के लालबाग इलाके में मशहूर लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल में भगवान गणेश की प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई। इसके बाद उद्धव ठाकरे, अपनी पत्नी और बेटे के साथ लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल में जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसी तरह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में ठाणे में कई मंडलों में जाकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दादर स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के आवास पर जाकर उनके घर पर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का दर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/प्रभात

Updated On 20 Sep 2023 12:04 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story