चंडीगढ़, 18 सितंबर (हि.स.)। पंजाब के लुधियाना में पूर्व मंत्री व उनके परिजनों को नशीली दवा खिलाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना में घरेलू नौकर के लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से वह गायब है।

पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा अपने परिवार के साथ लुधियाना के महाराजा रणजीत सिंह नगर में रहते हैं। बीती रात घर में उनकी पत्नी, बुआ तथा घरेलू नौकरानी थे। सोमवार को सुबह उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में जगदीश गरचा उनकी पत्नी, बुआ और एक नौकरानी भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा है और हालत गंभीर है।

गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

Updated On 18 Sep 2023 8:16 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story