मुंबई, 17 सितंबर (हि.स.)। अहमदनगर जिले में स्थित चौंडी में धनगर समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे यशवंत सेना के दो कार्यकर्ताओं की तबीयत रविवार शाम को बिगड़ गई। जिला प्रशासन ने यशवंत सेना के कार्यकर्ता अन्नासाहेब रूपनवार और सुरेश बंदगर का मौके पर जाकर प्राथमिक इलाज किया और भूख हड़ताल वापस लेने की अपील की लेकिन इन दोनों ने अपना हड़ताल जारी रखा है।

धनगर समाज को आरक्षण दिलाने के लिए यशवंत सेना के कार्यकर्ता अहमदनगर जिले के चौंडी में पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। महाराष्ट्र के ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन शनिवार रात को मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन यशवंत सेना के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया था और आज भी आंदोलन जारी है।

यशवंत सेना के अध्यक्ष अण्णासाहेब रुपनवार ने बताया कि 2014 में भाजपा ने धनगर समाज को आरक्षण देने का वादा किया था। जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसी वजह से जब तक सरकार की ओर से धनगर समाज को आरक्षण नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात

Updated On 17 Sep 2023 9:40 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story