मुंबई, 16 सितंबर (हि.स.)। मुंबई पुलिस की टीम ने शनिवार को मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर से कोरोना कालखंड में बॉडी बैग खरीद मामले में दो घंटे तक पूछताछ की। किशोरी से मुंबई पुलिस की टीम ने आज तीसरी बार पूछताछ की है। इस मामले में किशोरी पेडनेकर की गिरफ्तारी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने किशोरी पेडनेकर पर कोरोना महामारी के दौरान कोरोना मरीजों के लिए बॉडी बैग, मास्क और अन्य वस्तुओं की खरीद में अनियमितता करने का आरोप लगाया था और मामले की जांच की मांग पुलिस से की थी। इसी आधार पर पर मुंबई पुलिस ने किशोरी पेडनेकर के साथ ही मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज की थी। इसी मामले में आज किशोरी पेडनेकर पुलिस ने तिसरी बार पूछताछ की है।

मुंबई पुलिस की ओर से मामला दर्ज होने के बाद किशोरी पेडनेकर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने किशोरी पेडनेकर की गिरफ्तारी से चार सप्ताह तक अंतरिम सुरक्षा दी। साथ ही हाई कोर्ट ने किशोरी पेडनेकर को पुलिस की पूछताछ में सहयोग देने के लिए 11, 13 और 16 सितंबर को पुलिस के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। इसके तहत ही आज पेडनेकर से पुलिस ने तीसरी बार पूछताछ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात

Updated On 17 Sep 2023 12:05 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story