मुंबई, 14 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों को टोल माफी और अन्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने रोड टैक्स राहत पर सरकारी फैसला जारी कर दिया है। ऐसे में अब कोंकण के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने शनिवार 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए रोड टैक्स (टोल) माफ करने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकार का निर्णय प्रकाशित हो चुका है। यह छूट मुंबई-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की सडक़ों पर टोल बूथों पर लागू होगी।

इस टोल छूट के लिए, 'गणेशोत्सव 2023, कोंकण दर्शन' सामग्री वाले स्टिकर के रूप में सडक़ कर छूट पास, वाहन संख्या, ड्राइवर का नाम और आवश्यक संख्या के अनुसार उन स्टिकर को परिवहन विभाग, यातायात पुलिस को जमा किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/प्रभात

Updated On 16 Sep 2023 12:03 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story