अमृतसर, 14 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे बड़े प्रयासों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की है। गुरुवार को अमृतसर में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ के दौरान अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अब हरेक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भगवंत सिंह मान के रूप में राज्य का सबसे बेहतरीन और काबिल मुख्यमंत्री मिला है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर की पवित्र धरती से बीते दिनों हम राज्य के पहले सरकारी हाई-टैक ‘स्कूल ऑफ ऐमिनेंस’ की शुरुआत कर इतिहास की सृजना की है। हम सभी सरकारी स्कूलों को विश्व स्तर की सुविधाओं से अति-आधुनिक स्कूलों में तबदील करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के साथ ऐसी मिलनियों के द्वारा हम उद्योग क्षेत्र के सभी मसले हल करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि बीते समय में 882 स्टील फाऊंड्री यूनिट होते थे, परन्तु अब पिछली राज्य सरकारों की नाकामियों के कारण केवल 126 यूनिट काम कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वायदा किया कि पंजाब सरकार अपनी उद्योग समर्थकीय नीतियों से इनकी संख्या 2000 ईकाइयों तक ले जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निजी तौर पर हर एक बड़े उद्योगपतियों तक पहुंच की थी और इन कोशिशों के निष्कर्ष के तौर पर आप सरकार के सातों में आने वाले डेढ़ साल के अंदर राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि यह निवेश राज्य में 2.86 नौकरियां पैदा करेगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग के लिए सुखद माहौल सृजन कर रही है और इस दिशा में हरेक कदम उठाया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

Updated On 14 Sep 2023 7:37 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story