भुवनेश्वर, 14 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव और हिंसा की घटना की जांच भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का एक दल आज (शुक्रवार) करेगा। यह विधायक संबलपुर जाएंगे।

भाजपा विधायक संबलपुर में हिंसा पीड़ित लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों से मिलेंगे । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने जांच के लिए विधायक ललितेंदु विध्याधर महापात्र के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल का गठन किया है। इनमें डॉ. महेश महालिंग, सुबास पाणिग्राही और नाउरी नायक भी शामिल हैं ।

हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय/मुकुंद

Updated On 14 April 2023 9:39 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story