राजगढ़,30 मई (हि.स.)। लीमाचैहान थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ल्यामाता स्थित ससुराल में 32 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली, जिसके सिर में चोट और गले में फांसी के फंदे के निशान बताए गए है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

एसआई अभयसिंह के अनुसार बीती रात ग्राम पाड़ल्यामाता स्थित ससुराल में कृष्णाबाई (32) पत्नी अशोक नायक मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला के सिर में चोट और गले में फांसी के निशान है। महिला की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक खुलासा नही हो सका। पुलिस ने जशोदा (51) पत्नी गोपाल नायक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की। प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा

Updated On 30 May 2023 12:58 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story