☰
✕
मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज आज इंदौर जिले के जानापाव में
By Agency FeedPublished on 30 May 2023 3:42 AM GMT
x
- महेश्वर-जानापाव उद्धवहन सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का करेंगे उद्घाटन
इंदौर, 30 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (मंगलवार को) इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव आएंगे और यहां महेश्वर-जानापाव उद्धवहन सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर जिले के जानापाव आएंगे। वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंने के बाद शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जानापाव से सीधे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा
Agency Feed
Next Story