दुमका, 29 मई (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बेटा- बेटी, भाई-बहन समेत सात लोग घायल हो गए। पहली घटना दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर कुकुरतोपा गांव के समीप घटी। वहां हादसे में बाइक सवार मनोज सोरेन, उसकी पत्नी वार्ड सदस्य फेलोमिना हांसदा, दस साल का बेटा अंशू मरियानुस एवं पांच साल की बेटी रेनू घायल हो गई।

दूसरी घटना भुरकुंडा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में रूस्तम अंसारी, छोटा भाई अब्दुल कलाम और बहन नाजनीन खातून घायल हो गये। सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। मनोज सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार कुकुरतोपा गांव निवासी मनोज सोरेन पूरे परिवार के साथ बाइक से दुमका से घर लौट रहा था। गांव से पहले ही अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग निकला। हादसे में मनोज, उसकी पत्नी व बेटा बेटी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

हिन्दुस्थान समाचार/नीरज

Updated On 29 May 2023 10:00 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story