नगांव (असम), 29 अप्रैल (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत जोखलाबंधा पुलिस ने एसआई जोनमनि राभा की कार से टकराने वाले कंटेनर के चालक को फिर से गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोखलाबंधा पुलिस द्वारा धारा 279/427 308 (ए) मामला नम्बर 84/ 2023 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज किया है।

जोनमनि राभा की रहस्यमयी मौत के बाद मौके से कंटेनर चालक अमित कुमार फरार हो गया था। उसने 18 मई को आत्मसमर्पण किया था। 19 मई को पुलिस ने अमित कुमार को कोलियाबार महकमा न्यायिक अदालत में हाजिर किया था। जहां से उसे उसी दिन जमानत मिल गयी।

अमित कुमार के भाई ने बॉन्ड और नगद दस हजार रुपए जमानत के तौर पर जमा किया था। पुलिस अमित कुमार को 19 मई को अदालत में हाजिर करेगी यह बात अमित कुमार के भाई को कैसे पता चला, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

जखलाबंधा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद अमित कुमार को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर दुर्घटना की पूरी जानकारी हासिल करेगी।

ज्ञात हो कि पुलिस एसआई जोनमनि राभा की मौत रहस्यमय तरीके से सड़क हादसे में होना बताया गया था। हालांकि, इस मौत के पीछे नकली सोना के कारोबारियों का हाथ बताया जा रहा है। इसको लेकर पूरे राज्य में पुलिस नकली सोना के कारोबारियों के विरूद्ध एक व्यापक अभियान आरंभ किया है। गत 15 मई से अब तक पांच दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जोनमनि राभा की मौत को लेकर पूरे राज्य में सनसनी व्याप्त है। वहीं पुलिस के सामने भी इस मामले को सुलझाने की बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

Updated On 29 May 2023 9:19 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story