पलामू, 29 मई (हि.स.)। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर सोमवार को खड़े एक ट्रक में टेम्पो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही पंचायत के टोला खीलपर गांव निवासी जयप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई। घायलों में संगीता देवी (38) पिंकी कुमारी (18), रूबी देवी (27) और विवेक कुमार का नाम शामिल है। इनमें रुबी देवी और संगीता देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार टेम्पो में सवार होकर एक ही परिवार के दस लोग छतरपुर थाना क्षेत्र के बरदाग अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जपला धरहरा नहर मोड़ के समीप सड़क पर खड़े ट्रक से टैम्पों टकरा गया। इससे टेम्पो में सवार जयप्रकाश ठाकुर की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/वीरेन्द्र

Updated On 29 May 2023 7:21 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story