खूंटी, 29 मई (हि.स.)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन लाइफ के तहत प्रारंभिक दौर में मई से जून 2023 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक सामूहिक जागरुकता और मॉबिलाइजेशन अभियान के सफल संचालन के संबंध में चर्चा की गई।

मौके पर उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में मिशन लाइफ अभियान के दौरान सात चिह्नित थीम के तहत 75 सामान्य पर्यावरण फ्रेंडली कार्यों केो लेकर आम लेागों का जागरूक किया जाएगा। चिह्नित सता थीम में ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग को अलविदा करना, संपोषणीय आहार को अपनाना, कचरे का प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना तथा ई-वेस्ट का प्रबंधन शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

Updated On 29 May 2023 7:00 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story