नैनीताल, 29 मई (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश के सभी मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्यपाल ने कहा कि पत्रकार सैनिकों की तरह राष्ट्र के सच्चे प्रहरी होते हैं। समाज के अंदर फैली कुरीतियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक कर पत्रकार राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/रामानुज

Updated On 29 May 2023 6:29 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story