नवादा ,27 मई(हि. स.)। बुद्धिजीवी विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के बसकन्डा ग्राम में शिक्षा जागरूकता हेतु प्रभातफेरी कार्यक्रम किया गया।नवादा के चिकित्सक प्रणेता डॉ सुनीति कुमार के साथ ही अबधेश कुमार, डाॅ. राजू रंजन कुमार , गायक चंदेश्वर यादव, व्यास यादव और दिलीप पासवान ने भाग लिया।

शनिवार होने के कारण गांव के मध्य विद्यालय से बच्चे एवं बच्चियों को चेतना सत्र के बाद सम्मलित किया गया। डॉ सुनीति कुमार ने बताया कि बकसन्डा एक समृद्ध , शिक्षित और सजग गांव दिखा। गांव के स्कूल और वहां की व्यवस्ता की जितनी भी तारीफ की जाय कम होगी। इतने कम संसाधन में बच्चों का सर्वांगीण विकास जिन्हे देखना हो जरुर जा कर देखें। यहां के प्रधानाचार्य के साथ-साथ सभी शिक्षक नमन योग्य हैं। 400 बच्चों में लगभग सभी की उपस्थिति और वह भी स्कूल परिधान में समय बद्ध, आगे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/गोविन्द/चंदा

Updated On 27 May 2023 2:26 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story