✕
कानून मंत्रालय मिलने के बाद सोमवार को आयेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम
By Agency FeedPublished on 27 May 2023 7:56 AM GMT

x
बीकानेर, 27 मई (हि.स.)। कानून, न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य मंत्री बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल पहली बार सोमवार 29 मई को सड़क मार्ग से बीकानेर आयेंगे।
बीकानेर आगमन पर मेघवाल का जगह जगह स्वागत समारोह रखा जाएगा। सांय चार बजे से राज मंदिर भवन में भाजपा कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल द्वारा अर्जुनराम मेघवाल का नागरिक अभिनंदन व स्नेह भोज का आयोजन रखा जाएगा, जिसमें सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आमजन द्वारा नवनियुक्त मंत्री मेघवाल का सम्मान किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Agency Feed
Next Story