रांची, 27 मई (हि. स.)। 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल शनिवार को रांची में संपन्न हो गया। ओडिशा के राऊलकेला में 12से 22 जून तक हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसे लेकर हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रांची के बरियातू स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गर्ल्स हाई स्कूल में किया गया।

चयन ट्रायल में झारखंड के कई जिला के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और उनमें से बेहतर 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन 30 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे और उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित किया जायेगा। जो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में करेंगे। चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा,संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगंन सोय , सीईओ रजनीस कुमार,कोच मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Updated On 27 May 2023 12:38 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story