✕
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
By Agency FeedPublished on 26 May 2023 5:13 PM GMT

x
रांची, 26 मई (हि.स.)। रांची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम श्याम साहू है। इस संबंध में एक महिला ने सुखदेव नगर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित की 29 मई को शादी होने वाली थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/प्रभात

Agency Feed
Next Story