कटड़ा, 26 मई (हि.स.)। जिला रियासी कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सदोत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को कटड़ा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपस्थित पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू-कश्मीर में आगामी होने वाले निकाय के साथ ही सरपंच-पंच के चुनावों को लेकर चर्चा की गई कि कैसे इन चुनावों में कांग्रेस अपना परचम लहरा सके।

उपस्थित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश सदोत्रा ने कहा कि अभी से ही लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताएं और साथ ही भाजपा के झूठे वादों की पोल खोलें ताकि लोगों के सामने सच्चाई आ सके कि किस तरह से केंद्र सरकार यहां तक कि भाजपा हवाई वादे कर लोगों को बेवकूफ बना रही है।

राजेश सदोत्रा ने कहा कि केंद्र तथा राज्य की सरकारों की नाकामियों के चलते जनता बुरी तरह से परेशान है। चाहे वह बेरोजगारी हो या फिर महंगाई लोगों को यकीन दिलाएं कि कांग्रेस ही लोगों के जख्मों पर मरहम लगा सकती है और लोगों की समस्याओं को हल कर सकती है ताकि आगामी होने वाले चुनावों में पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित कर सके।

बैठक में कांग्रेस के जिला महासचिव मदन डोगरा, शाहिद शाह, सचिव विक्रम शर्मा, ओबीसी चेयरमैन राजकुमार वर्मा, रफीक, अनिल शर्मा, अंग्रेज सिंह, रवि गंडोत्रा, सेवाराम, अर्जुन अरोड़ा, अभिषेक सदोत्रा, हिमांशु गंडोत्रा, तारीक के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Updated On 26 May 2023 8:40 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story