नई टिहरी, 26 मई (हि.स.)। टिहरी के घनसाली से लगभग 8 किमी दूर सेंदुल पटुड़ गांव के मोटर मार्ग पर कोठियाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के रहने वाले एक परिवार के सदस्य कोती किरेथ में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। तभी उनकी कार सेंदुल पटुड़ गांव के मोटर मार्ग पर कोठियाड़ा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में गबर सिंह (63) पुत्र थेपड सिंह, बबली देवी (59) पत्नी गबर सिंह, तुलसी देवी (65) पत्नी भगवान सिंह, सोना देवी (55) पत्नी सरोप सिंह और उर्मिला देवी (50) पत्नी राय सिंह की मौत हो गई। यह सभी एक परिवार से हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और केस दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार /प्रदीप/वीरेन्द्र/सुनील

Updated On 26 May 2023 8:05 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story