✕
रांची, 26 मई (हि. स.)। अरगोड़ा चौक के समीप शुक्रवार शाम पुलिस बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस पर रांची जिला पुलिस बल के जवान मौजूद थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है। चालक भागने में सफल रहा। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Agency Feed
Next Story