- विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केन्द्र में नया अध्याय जुड़ा

वाराणसी, 26 मई (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय(काहिवि) पर्वतारोहण केन्द्र के छात्र अनिल यादव ने अरुणाचल प्रदेश के सबसे ऊँचे पर्वत गोरीचन पर तिरंगा के साथ विश्वविद्यालय का भी पताका फहराया है।

इस सफल आरोहण के बाद विश्वविद्यालय में लौटने पर पर्वतारोहण केन्द्र के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षक बलराम यादव व शिव नारायण यादव सहित छात्रों ने अनिल यादव का स्वागत किया।

इस उपलब्धि के पहले अनिल ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान के कठिन ग्लेशियर ट्रेनिंग और आईसवॉल क्लाइंबिंग प्रशिक्षण लिया। जिसमें देश दुनिया के 102 लोग शामिल थे। जिसमें छंटते-छंटते मात्र 30 सदस्य बचे, जिसमें अनिल यादव भी थे। अनिल यादव ने दिरांग से यात्रा शुरु कर न्यूमेंलिंग, मागो, जियांग, मीराथांग होते हुए अरुणाचल के सबसे ऊँचे पर्वत ग्लेशियर 17 हजार फिट पर तिरंगे के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का ध्वज फहराया।

गौरतलब हो कि अनिल बीएचयू में एम.ए. हिन्दी पत्रकारिता के छात्र हैं। 2023-24 में उत्तराखण्ड के माउंट भागीरथी 1 और लद्दाख के कांगयात्से 2 पर आरोहण की तैयारी विश्वविद्यालय पर्वतारोहण के सम्पर्क में कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश

Updated On 26 May 2023 7:57 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story