राज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर मद्य निषेध के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया

चंपावत, 26 मई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने जिले के भ्रमण के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से मुलाकात की और उनके उत्पादों का अवलोकन किया।

जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सदस्यों के उत्पाद की गई विभिन्न सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वह अपने उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग भी करें ताकि उनके उत्पादों की बेहतर बिक्री हो और उन्हें अच्छा मूल्य भी प्राप्त हो। इस दौरान उन्होंने लोहाघाट लौह ग्रोथ उत्पाद सेंटर की महिला से कढ़ाई एवं फ्राइपेन भी क्रय किया तथा उन्हें बेहतर कार्य के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप दी। उन्होंने महिला एवं युवतियों द्वारा बद्री गाय के घी के उत्पादन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अन्य महिलाएं भी इस क्षेत्र में आगे आकर अपना स्वरोजगार अपनाएं।

इस मौक पर जिलाधिकारी ने जिले के स्वयं सहायता समूह के लिए सरकारी योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जनपद के महिला समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों आदि के बारे में भी विस्तार से बताया किया।

इस दौरान राज्यपाल जिले के वरिष्ठ नागरिकों से भी मिले और उनसे जिले के विकास के लिए सुझावों पर भी वार्ता की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि चंपावत जिले को एक मॉडल जिला बनाए जाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें। राज्यपाल ने विशेष रूप से अपील की कि जिले में नशे की प्रवृत्ति को जड़ से उखाड़ने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत के अलावा तमाम वरिष्ठ नागरिक व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि मौजूद थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/सुनील

Updated On 26 May 2023 7:57 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story