पूर्वी चंपारण,26 मई(हि.स.)।जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के उपस्थिति में सभी अल्ट्रा साउंड सेंटरो पर छापेमारी किया।

डॉ. राजीव ने बताया कि अनुमंडल में संचालित अल्ट्रा साउंड के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के.के.डी रिलायंस अल्ट्रासाउंड, के.के रिलायंस अल्ट्रासाउंड,जनता अल्ट्रासाउंड अस्पताल के सामने संचालित पारस अल्ट्रासाउंड सहित कुल 12 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। जिनमें से अनुमंडल अस्पताल के सामने मेन रोड में संचालित पारस अल्ट्रासाउंड सेंटर शामिल है। जहां कागजात सही नही पाए गए और मानक के अनुरूप अल्ट्रासाउंड संचालित नही होते पाया गया। जिस कारण उसे सील कर दिया गया।

इसके साथ ही शहर के कौड़ीहार चौक पर संचालित मनोकामना अल्ट्रासाउंड सेंटर के पास कोई वैध कागजात नही पाए गये। नतीजतन उसे भी सील कर दिया गया।इसके अतिरिक्त अन्य सभी अल्ट्रासाउंड का कागजात सही पाया गया। जिनके कागजात में त्रुटि थी, उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/गोविन्द

Updated On 26 May 2023 7:34 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story