शिमला, 26 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय क्षेत्रों के विकास एवं यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने इन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा विकसित करते हुए यहां के लोगों को विशेष रियायतें दी।

लाहौल-स्पीति के त्रलोकिनाथ एवं उदयपुर में शुक्रवार को लोगों की समस्याओं व मांगो को सुनते हुए प्रतिभा सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने त्रलोकिनाथ में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाहौल घाटी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल बनने से यहां के लोगों को तो लाभ मिला ही है साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़वा मिला हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र को घोर उपेक्षा की। त्रलोकिनाथ मंदिर को आने वाली सड़क का तो इतना बुरा हाल है कि इसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस सड़क के सुधार के लिए 19 करोड़ मंजूर कर दिए है और जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें इस बार सांसद के तौर पर दो साल से कम ही कार्यकाल मिला हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि को एक समान दिया हैं। उन्होंने कहा कि अब चूंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने है, इसलिए वह उम्मीद करती है कि कांग्रेस फिर से अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए भी लोगों का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / उज्ज्वल/प्रभात

Updated On 26 May 2023 7:30 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story