जलपाईगुड़ी, 26 मई (हि.स.)। चाय बागान से तेंदुए के शावक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शुक्रवार को बानरहाट प्रखंड के चामूर्ची चाय बागान के सेक्शन -14(डी) शव बरामद किए गए है।

बताया जा रहा है कि बागान में काम के दौरान श्रमिकों को सेक्शन -14 (डी) तेज गंध आई। खोज लेने में श्रमिकों ने तेंदुए का सड़ा हुआ शव दिखाई दिया। शावक की मां के आसपास होने के डर गया और काम बंद कर दिया। इसके बाद बागान प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बागान प्रबंधक ने वन विभाग को दी। सूचना पाकर बिन्नागुड़ी वन्य प्राणी दस्ते के कर्मी मौके पर पहुंचे और शावक के शव को अपने कब्जे में लिया।

वन विभाग के अनुसार शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तेंदुए की मौत दो-तीन दिन पहले हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

Updated On 26 May 2023 7:22 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story