- गांधी संग्रहालय पहुंचकर महात्मा गांधी की स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पूर्वी चंपारण,26 मई(हि.स.)।गांधी संग्रहालय के अध्यक्ष सह डीएम सौरभ जोरवाल शुक्रवार को मोतिहारी शहर स्थित गांधी संग्रहालय पहुंचे। जहां संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने डीएम को अपने हाथ से काटे सूत का माला पहना व पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होने डीएम को गांधी संग्रहालय के ऐतिहासिक महत्व को बताया।

डीएम ने उपस्थित प्रशिक्षु आईएएस प्रवीण कुमार व घृतराष्ट्र के साथ सर्वप्रथम स्मृति स्तंभ एवं गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही डीएम ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि चम्पारण का इतिहास किताबों में पढ़ते थे, आज गांधी जी की कर्मभूमि चंपारण में सेवा करने का मौका मिला है। जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि गांधी संग्रहालय आकर्षक बनाने के लिए प्राप्त सुझावों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद ने गांधी से जुड़े स्थलों को विकास के मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की। ग्रीन एंड क्लीन संस्था के अध्यक्ष अमरेंदर सिंह ने गांधी संग्रहालय को राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में स्थापित करने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

Updated On 26 May 2023 7:00 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story