कोडरमा, 26 मई (हि. स.)। मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एण्ड इम्पलॉयमेंट गर्वन्मेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव कमल किशोर सोन शुक्रवार को कोडरमा पहुंचे। संयुक्त सचिव कमल किशोर ने समाहरणालय में स्थापित जल शक्ति केंद्र और प्रखण्ड कार्यालय चन्दवारा में स्थापित जल शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया।

उसके बाद प्रखण्ड कार्यालय चन्दवारा के समीप आजाद सरोवर का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि अमृत सरोवर के तहत इस जलाशय को विकसित किया जा रहा है। इसमें पर्यटन, बच्चों का पार्क, जल संरक्षण, मछली पालन, बागवानी को विकसित किया जायेगा। इसके साथ ही संयुक्त सचिव ने अमृत सरोवर के तहत जलाशय के कार्योंं को सराहा और अपनी संतुष्टी जाहिर की। इसके बाद संयुक्त सचिव ने परिसदन कोडरमा के समीप स्थित परिसदन सरोवर का भी जायजा लिया।

उपायुक्त ने बताया कि इसमें भी पर्यटन, बच्चों का पार्क, जल संरक्षण, मछली पालन, बागवानी, जंगली जानवरों को पीने का पानी की व्यवस्था के साथ विकसित किया जायेगा। संयुक्त सचिव ने अमृत सरोवर के तहत किये जा रहे कार्यों पर अपनी संतुष्टि जाहिर की।

हिंदुस्थान समाचार/ संजीव

Updated On 26 May 2023 6:56 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story