भोपाल, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। मध्य प्रदेश में अफसरशाही हावी है और अफसर, कर्मचारी दोनों हाथों से सूबे का खजाना लूटने में जुटे हैं।

रानी अग्रवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की हर सरकारी योजना में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। प्रदेश में बिना लिए-दिए लोगों के कोई काम नहीं हो रहे हैं। सूचना आयोग का बाबू हो या फिर प्रदेश के पटवारी हर रोज रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों के पास करोड़ों की अकूत संपत्ति का खुलासा हो रहा है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि भोपाल की आदमपुर छावनी में कचरा निष्पादन के लिए एजेंसी को क्षमता दोगुनी करने को कहा गया लेकिन प्लांट लगा ही नहीं और करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। आखिर ऐसी किसकी एजेंसी थी जिसको बिना प्लांट लगे भुगतान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मयंक

Updated On 26 May 2023 6:38 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story