अयोध्या, 04 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आधारशिला रखने वाले दिन कल यानि की पांच अगस्त को एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल को और खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त (गुरुवार) को रामलला का दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं।

दरअसल, पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ व भूमिपूजन किया था। यह तिथि उसी दिन से रामनगरी के इतिहास में दर्ज हो गई थी। अब इसी दिन मुख्यमंत्री अयोध्या में रामलला के दरबार में आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे। उसी के साथ सरकार की अन्न योजना के तहत अयोध्या के वासुदेव घाट से लाभार्थियों को अनाज भी वितरित करेंगे।

ट्रस्ट सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि श्री राम जन्मभूमि के भूमिपूजन की वर्षगांठ के पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दरबार में विशेष अनुष्ठान का आयोजन होगा, जिसमें ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री के अलावा अयोध्या के प्रमुख संतों को भी आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे राम कथा पार्क स्थित बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद वह वासुदेव घाट स्थित राशन वितरण स्थल पर जायेंगे। मुख्यमंत्री 2 बजकर 15 मिनट पर राम जन्मभूमि का दर्शन और विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे। करीब तीन बजे वह लखनऊ रवाना हो जायेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन

Updated On 22 March 2023 12:31 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story