जयपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। अब डीग जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी उर्दू साहित्य विषय में भी पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यालयों में ऐच्छिक विषय के रूप में उर्दू साहित्य प्रारम्भ किए जाने के प्रस्ताव मंजूरी दी है।

गहलोत की स्वीकृति से प्रत्येक विद्यालय के लिए स्कूल व्याख्याता का एक-एक पद (कुल 13 पद) सृजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

निर्णय के अनुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भंडारा, कामां, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ओलंदा, कामां, रा.उ.मा.वि. उदाका, कामां, रा.उ.मा.वि. ऊंचेडा, कामां, रा.उ.मा.वि. कामां, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नौगांवा, कामां, बाबूनाथ स्वामी रा.उ.मा.वि., जुरहरा, कामां, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लेवडा, कामां, रा.उ.मा.वि., जोतरूहला, रा.उ.मा.वि., कथोल पहाड़ी, रा.उ.मा.वि., पापडा पहाड़ी, रा.उ.मा.वि., सोमका पहाड़ी और रा.उ.मा.वि., भौंरी पहाड़ी में उर्दू साहित्य विषय शुरू होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/पवन

Updated On 20 Sep 2023 12:16 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story