झुंझुनू, 19 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आई है। जो देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आने वाले समय में परिवर्तन के साथ सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध इतना बढ़ गया कि सरकार के ही मंत्री सरकार से बगावत करने को मजबूर हो रहे हैं। पूनिया भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा में मंगलवार को झुंझुनू जिले में विभिन्न स्थानो पर आयोजित जन सभाओं में बोल रहे थे।

परिवर्तन संकल्प यात्रा में मंगलवार को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। खेतड़ी विधानसभा में ढाणी भरगड़ान व बबाई में आमसभा का आयोजन किया गया। एक ही विधानसभा में दो जगह हुई आमसभा में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाकर टिकट के लिए दावेदारी जताई है। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सूरजगढ़ विधानसभा से खेतड़ी विधानसभा के ढाणी भरगड़ान पहुंची। इस दौरान भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर की ओर से की गई आमसभा हुई।

इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, सीआर चौधरी, इंजी धर्मपाल गुर्जर सहित अनेक लोगों ने सभा को संबोधित किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान महिलाओं ने गोठड़ा से लेकर सभा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर श्रवण सिंह बगड़ी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, हरिराम रणवा, केडी बाबर, दिनेश धाबाई सहित अनेक लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रमेश सर्राफ/ईश्वर

Updated On 20 Sep 2023 12:15 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story