चंडीगढ़, 25 सितंबर (हि.स.)। हांगज़ू में चल रही एशियन गेम्स में सोमवार को पंजाब के सात खिलाडिय़ों ने क्रिकेट, रोइंग और कुश्ती में पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पंजाब के खेल मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

राज्य के खेल मंत्री हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। रविवार को भी रोइंग में पंजाब ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। पंजाब के खिलाड़िय़ों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फ़ाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और कनिका अहूजा पंजाब से हैं। इसी तरह रोइंग खेल में पुरुषों की क्वाडरप्पल सर्किल्स में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता, जिसमें दो खिलाड़ी सुखमीत सिंह और सतनाम सिंह पंजाब के मानसा से सम्बन्धित हैं।

रोइंग में ही भारत ने कौक्सलैस फोर में भी कांस्य पदक जीता, जिसमें पंजाब का जसविन्दर सिंह भी शामिल था। जसविन्दर सिंह ने कल रजत पदक जीता था। निशानेबाजी में भारतीय टीम ने रैपिड फायर पिस्तौल में कांस्य पदक जीता, जिसमें पंजाब का विजयवीर सिद्धू शामिल था।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

Updated On 26 Sep 2023 12:10 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story