भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। पिपिलि के पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता युधिष्ठिर सामंत राय का निधन हो गया है। भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 73 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व विधायक सामंत राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिपिलि विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक युधिष्ठिर सामंतराय के देहांत होने की खबर से मैं दुःखी हूं। जननेता के रूप में लोगों के उन्नति तथा कल्याण के लिए उनका समर्पित प्रयास हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक युधिष्ठिर सामंत राय वर्ष 1995 से 2000 तक पिपिलि से विधाय़क रहे। वह कांग्रेस के एक अच्छे संगठक माने जाते थे। उनके निधन से पिपिलि इलाके में शोक व्याप्त है।

हिन्दुस्थान समाचार समन्वय/सुनील /सुनील

Updated On 28 May 2024 9:11 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story