नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमला बोलते हुए उसे 'तालिबानी मानसिकता और संस्कृति' की सरकार करार दिया है।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जिसे 'मां, माटी, मानुष' का राज्य माना जाता है लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसे 'बम, गोली और बेटियों के खिलाफ अन्याय करने वाली भूमि बना दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी, 'तालिबानी मानसिकता और संस्कृति' की सरकार है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया था। महिला का गला कटा हुआ था। यह मामला स्वरूपनगर के गोबिंदपुर इलाके का बताया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शहजाद ने कहा कि साल 2021 में चुनाव बाद हिंसा के नाम पर बदले की भावना से पश्चिम बंगाल में कई महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुईं। इन मामलों में अपराधियों को बचाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए। शहजाद पूनावाला ने आईएनडीआईए पर हमला बोलते हुए कि कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए महिला के खिलाफ अपराध पर प्रतिक्रिया राज्यों की सीमाओं के बंटवारे के आधार पर है। चयनात्मक आक्रोश है। देश की हर महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर एक छोटी लड़की से बलात्कार का आरोप है और राजस्थान पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पोक्सो कोर्ट ने उसके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया फिर भी राजस्थान पुलिस बलात्कारियों और अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/दधिबल

Updated On 29 Sep 2023 4:03 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story