✕![search-icon](/images/search.svg)
प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार को महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल
By Agency FeedPublished on 19 Sep 2023 6:33 PM GMT
![प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार को महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार को महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल](https://varanasitoday.com/h-upload/2023/09/19/343145-national20hs.webp)
x
रायपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार (21 सितंबर) को छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे, जबकि सांसद राहुल गांधी का 25 सितंबर का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शुक्ला के अनुसार भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को बलौदा बाजार जिले में आयोजित किए जा रहे भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा/पवन
![Agency Feed Agency Feed](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Agency Feed
Next Story