नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। नई संसद के उद्घाटन समारोह का कांग्रेस के बहिष्कार और सेंगोल पर उठाए गए सवाल पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए उन्हें हिन्दू विरोधी बताया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की हताशा साफ तौर पर देखी जा सकती है। सेंगोल धर्म का दंड है, वह प्रतीक है संवैधानिक प्रणाली का, भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था का विशिष्ट अंग है। गांधी परिवार ने उस सेंगोल को अंधेरे कोने में नेहरूजी की एक छड़ी के रूप में सालों तक संग्रहालय में रखा। ऐतिहासिक सेंगोल को नई संसद में स्थापित कर इतिहास के पन्ने को सभी के लिए उजागर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार अभी भी औपनिवेशिक मानसिकता में लिप्त है। वे राजनीति को परिवार नीति मानते हैं। सत्ता के हस्तांतरण के इस परंपरा को संवैधानिक धरा पर यह प्रतीक विशेष महत्व रखता है। लेकिन विरोध करना कांग्रेस का स्वभाव है। इतिहास के इस पन्ने को वर्तमान में उजागर करने के सरकार के इस प्रयास पर राजनीति करना उनका चरित्र है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/ब्रजेश

Updated On 26 May 2023 6:27 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story