नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी 29 मई से 31 मई के बीच भारत की राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। छह दशक बाद कंबोडिया के राजा भारत आ रहे हैं। इससे पहले 1963 में वर्तमान राजा के पिता भारत आए थे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने शुक्रवार को एक विशेष पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजा सिहामोनी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

सचिव सौरभ ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। भारत सरकार द्वारा कंबोडिया में हिंदू मंदिरों का जीर्णोद्धार और संरक्षण द्विपक्षीय सहयोग के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। साथ ही भारत कंबोडिया के बारूदी सुरंगों को नष्ट करने के प्रयासों और रक्षा बलों की क्षमता निर्माण में भी मदद कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/ब्रजेश

Updated On 26 May 2023 6:23 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story