मुंबई, 26 सितंबर (हि.स.)। जालना जिले में छत्रपति संभाजीनगर-जालना हाइवे पर बीती रात बदनापुर इलाके में एक निजी बस पुल से नीचे गिर गई। इस घटना में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जिला सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस पूजा ट्रैवल्स कंपनी की है। यह बस सोमवार देर रात पुणे से नागपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। सोमवार को आधी रात के करीब जब बस बदनापुर इलाके में पहुंची तो ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस मात्रेवाडी कांटे पर पुल से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय बस में 29 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें से 25 यात्री घायल हुए हैं और 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/दधिबल

Updated On 26 Sep 2023 12:35 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story