✕
मप्रः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज सागर आएंगे
By Agency FeedPublished on 19 Sep 2023 6:45 PM GMT

x
भोपाल, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज (मंगलवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे हैं। वे यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी पूर्वान्ह 11.15 बजे चार्टर प्लेन से सागर के ढाना हवाई पटटी आएंगे। वे यहां से दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। धामी दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा ढाना से रवाना होकर दोपहर 2.00 बजे खुरई पहुंचेंगे, जहां उनकी जनसभा होगी। मुख्यमंत्री धामी अपरान्ह 3.30 बजे खुरई से रवाना होकर सायं 4 बजे बीना पहुंचेंगे, जहां आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा

Agency Feed
Next Story