✕
भोपाल: भाजपा में शामिल हुईं गौंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी
By Agency FeedPublished on 19 Sep 2023 6:44 PM GMT

x
भोपाल, 19 सितंबर (हि.स.)। चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में नेताओं का इस पार्टी से उस पार्टी में जाने का सिलसिला तेज हो गया है। मंगलवार को गोंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
अखिल भारतीय गौंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने कहा कि वे भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जनजातीय समाज के लिए किये जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर भाजपा में आई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

Agency Feed
Next Story