नाहन, 19 सितंबर (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रदेश के अन्य नगरों की भांति 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2023 तक इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जहां नगर के समस्त वार्डों में स्वच्छता कार्य किया जायेगा। वहीं पर शहर के ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थलों में भी सन् 1621 में सिरमौर रियासत के मुख्यालय के रूप में स्थापित नाहन नगर के लिए यह स्वच्छता पखवाड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि नाहन की नगर की म्यूनिसिपलटी को कोलकता के बाद देश की दूसरी सबसे पुरानी म्यूनिसिपलटी होने का दर्जा प्राप्त है। नाहन नगर परिषद की स्थापना सन् 1868 में हुई थी।

इस स्वच्छता अभियान के तहत जहां नाहन नगर परिषद के 13 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा वहीं नाहन शहर के ऐतिहासिक तालाब, वावड़ी जलस्रोतों, ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थलों को भी स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छता अभियान में नगर परिषद कर्मियों के अलावा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थानों जिनमें नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, एनएसस आदि भी शामिल हैं, शहर को स्वच्छ और निर्मल बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

Updated On 20 Sep 2023 12:12 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story