धर्मशाला, 26 सितम्बर (हि.स.)। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने फिर से लोगों को गुमराह करने का चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। लोगों के प्रति झूठी सहानुभूति दिखाने के लिए शिमला में भाजपा ने भीड़ इक्टठी करने का असफल प्रयास किया, क्योंकि लोग भाजपा की असलियत जान चुके हैं।

यह बात कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी पुनीत मल्ली ने मंगलवार को यहां जारी प्रेस बयान में कही।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन का नाम देकर पहले भाजपा ने जमकर लोगों का शोषण किया। इसलिए लोगों ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखा दिया। जब लोकसभा चुनाव नजदीक आए तो फिर से लोगों को गुमराह करने का षड्यंत्र शुरू कर दिया।

पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश को कर्जे तले डुबाने वाली भाजपा को यहां की भोलीभाली जनता से माफी मांगनी चााहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लोगों को गुमराह करने के लिए बोल रहे हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, तो उनको याद दिला दें कि भाजपा के कार्यकाल में सरकारी नौकरियां बेची गई। प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, उसे कहते हैं कानून व्यवस्था चरमराना।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Updated On 26 Sep 2023 5:25 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story