हमीरपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। स्थानीय हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के अधिष्ठाता प्रो जयदेव ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पर्यटन विभाग के प्रो नितिन ब्यास मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौरे में पूरे विश्व में पर्यटन तीसरे नंबर का सबसे बड़ा उद्योग है। हर व्यक्ति पर्यटन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जमीन, पर्यावरण और हर देश की संस्कृति के अनुकूल पयर्टन को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। अगर हम जमीन और पर्यावरण के अनुरूप पर्यटन कारोबार को आगे करेंगे, जो उसके परिणाम घातक हो सकते है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा भी उसका एक उदाहरण है। इसलिए पर्यटन की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों से उन्होंने आह्वान किया कि वह प्रदेश के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने में अपनी भूमिका निभाएं। जिससे देश व प्रदेश की आर्थिक भी बढ़ सकें और स्वरोजगार में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटप दिवस का थीम पर्यटन एवं हरित निवेश पर आधारित है, जिसे पूरा करने में हमें योगदान देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी व मॉडल का भी अवलोकन किया। पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग के दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जा रही है, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

/सुनील

Updated On 26 Sep 2023 4:03 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story