✕
भगवान गणेश चतुर्थी पर नाहन में हुआ गणेशा प्रतिमाकी स्थापना
By Agency FeedPublished on 19 Sep 2023 6:42 PM GMT

x
नाहन, 19 सितंबर (हि.स.)। भगवान गणेश की चतुर्थी को देश में भक्तिभावना से मनाया जा रहा है। इसी को लेकर आज नाहन में भगवान गणेश उत्सव के चलते गणेश की मूर्ति की स्थापना की गयी है। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। समारोह में शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।
नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आमिल अग्रवाल ने बताया कि गणेशा उत्सव के तहत अनेक आयोजन किये जा रहे हैं जिसके चलते आज यहां मूर्ति स्थापना हुई है और उसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।
आमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। 21 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ यह उत्सव सम्पन्न होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

Agency Feed
Next Story