यमुनानगर, 29 सितंबर (हि.स.)। राज्य विजिलेंस ब्यूरो यमुनानगर की टीम ने केस में से नाम हटाने के बदले में रिश्वत लेते शुक्रवार को इस्लाम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 लाख 40000 रूपये की राशि बरामद की। जो उसने एक मुकदमे में किसी व्यक्ति का नाम हटाने के बदले में पुलिस कर्मचारियों के कहने पर ली थी।

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि उनके पास बिलाल नामक व्यक्ति की शिकायत आई थी कि इस्लाम नामक व्यक्ति उनसे एनडीपीसी एक्ट में दर्ज मामले में नाम हटवाने की बदले में ढाई लाख रुपये मांग कर रहा है। जिसके बाद 1 लाख 40000 रुपये में सौदा तय हुआ और यह राशि पहले इंद्री में लेने की बात तय हुई थी लेकिन बाद में वह व्यक्ति करनाल पहुंच गया। विजिलेंस अधिकारी भी उसके पीछे-पीछे रहे। जैसे ही करनाल में एक दुकान में पहुंचकर बिलाल ने वह राशि इस्लाम को दी। विजिलेंस टीम ने बिलाल का इशारा मिलते ही इस्लाम को 1 लाख 40000 रुपये की राशि के साथ दबोच लिया और उसे गिरफ्तार करके यमुनानगर ले आए।

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी इस्लाम से पता चला है कि वह राज्य नारकोटिक्स सेल यमुनानगर में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर मेहबूब अली और एएसआई पवन कुमार के कहने पर यह रिश्वत ली गई थी। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अभी दोनों पुलिस कर्मी फरार बताए जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

Updated On 29 Sep 2023 6:08 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story