-अलग-अलग तीन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा

सोनीपत, 29 सितंबर (हि.स.)। जिला सोनीपत में अलग अलग नाबालिग लङकी से छेङखानी, दुष्कर्म करने और जाति सूचक शब्द बोलने के तीन अलग-अलग घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उहें अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।

थाना कुण्डली की पुलिस ने नाबालिग लङकी से दुष्कर्म करने व जातिसूचक शब्द बोलने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मजीद, मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पानीपत निवासी एक महिला ने 12 अप्रैल को शिकायत दी कि उसकी नाबालिग लङकी को मजीद बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जांच अधिकारी महिला निरीक्षक कृष्णा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई। दूसरी ओर मुकेश कुमार ने घटना मे संलिप्त आरोपी मजीद को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से आरोपी को एक दिन पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है।

थाना कुण्डली की पुलिस ने नाबालिग लङकी से छेङखानी करने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज गांव अकबरपुर बारोटा जिला सोनीपत का रहने वाला है। जांच अधिकारी महिला निरीक्षक कविता ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाएं महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी ओर उप निरीक्षक अमित ने घटना में संलिप्त आरोपी पंकज को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

थाना मुरथल की पुलिस ने नाबालिग लङकी से छेङखानी करने की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप गांव वासी कटरा जम्मु कश्मीर का रहने वाला है। 18 अगस्त को जिला गुरुग्राम की एक महिला ने थाना मुरथल में शिकायत दी कि उसकी नाबालिग लङकी के साथ छेङखानी की। जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक बबली ने अपनी पुलिस टीम के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी उप निरीक्षक बिजेन्द्र ने घटना कुलदीप को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव

Updated On 29 Sep 2023 6:47 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story