पूर्व की सरकारों में गुंडा टैक्स व्यापारियों से होता था वसूल : मूलचंद शर्मा

व्यापारियों ने किया मंत्रियों का स्वागत

फरीदाबाद, 29 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शुक्रवार को हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे। व्यापारियों ने मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद पुन: प्रदेश में औद्योगिक और व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश नम्बर वन बनाने जा रहा है। शहर की कनेक्टिविटी विकास की धुरी होती है। कनेक्टिविटी से ही उद्योग और व्यापार में दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति करती है।

अब फरीदाबाद से जयपुर से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। रणथंभौर का सफर साथ तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है। अगले 6 महीने में एक नया हाईवे रोड शुरू हो जाएगा, जिससे मेरठ एक घंटा और गाजियाबाद 40 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचा जा सकेगा और यह आने वाले समय में देहरादून से जोड़ी जाएगा। ताकि फरीदाबाद से देहरादून का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जा सके। इस तरह दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट के लिए नए रोड का कार्य शुरू हो चूका है। जिससे आप मात्र आधे घंटे में जेवर एयरपोर्ट पहुंच सके। बडख़ल चौक से जो सडक़ अम्मा हॉस्पिटल जा रही है। वही सडक़ आगे नोएडा और गाजियाबाद तक जोड़ी जाएगी, ताकि नेट और गाजियाबाद 20 मिनट में पहुंचा जा सके। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पूर्व की सरकारों में गुंडा टैक्स व्यापारियों से वसूला जाता था, लेकिन जब से प्रदेश की बागडोर श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री बन कर संभाली है तब से व्यापारी ने चेन की सांस ली है।

उन्होंने कहा व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने हमेशा अधिकारियों से बात की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि वे स्वयं एक व्यापारी भी हैं। विधायक बनने से पहले उन्होंने व्यापारियों की मांगों को लेकर गिरफ्तारियां भी दी थी। लेकिन आज व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश की भाजपा सरकार ने सुना और उनका समाधान करने का काम किया है। इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा, जिला अध्यक्ष भाजपा गोपाल शर्मा, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता और फरीदाबाद से व्यापार मंडल के प्रधान श्रीराम जुनेजा सहित हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद की सभी शाखाओं के प्रधान भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव

Updated On 29 Sep 2023 6:19 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story