चंडीगढ़, 19 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकारी कर्मचारियों को पीपीपी मोड में चलने वाले जिला अस्पतालों में अब चार बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं बिना कैश के ही मिल पाएंगी।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशन भोगियों के लिए कैशलैस सुविधा की शुरूआत की गई है। विभाग द्वारा सभी सिविल सर्जनों को जारी आदेशों में कहा गया है कि सेवा प्रदाताओं को जिला अस्पतालों में पीपीपी मोड (सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस और कैथ लैब) के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं के लिए हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए कैशलैस रहित सेवाएं प्रदान की जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत

Updated On 20 Sep 2023 12:11 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story